यज्ञोपवीतं परमं पवित्रं प्रजापतेर्यत् सहजं पुरस्तात् ।
आयुष्यमग्र्यं प्रतिमुञ्च शुभ्रं यज्ञोपवीतं बलमस्तु तेजः ॥

अत्यंत हर्ष के साथ आपको सूचित किया जाता है कि हमारे लेखराम कन्या गुरुकुल में श्री शिबु ए के समस्या एवं श्रीमती प्रियंका एम की सुपुत्री ब्रह्मचारिणी श्रीकर्णिका के उपनयन संस्कार का शुभ निश्चय किया गया है।
ब्रह्मचारिणी श्रीकर्णिका का उपनयन संस्कार आर्षशोध संस्थान, अलियाबाद तेलंगाणा के आचार्या नीरजा जी के पौरोहित्य में संपन्न किया जाएगा।
श्री पराभव नाम संवत्सर, उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ माह, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के पावन अवसर पर, तदनुसार दिनांक 31 मई 2026 को यह शुभ उपनयन संस्कार आयोजित किया गया है।
आप सपरिवार इस मंगलमय अवसर पर पधारकर ब्रह्मचारिणी श्रीकर्णिका को अपना शुभ आशीर्वाद प्रदान करें तथा हमारे द्वारा प्रदत्त प्रसाद-भोजन ग्रहण कर हमें आनंदित करें।

समस्त ट्रस्टी एवं शुभेच्छुगण लेखराम कन्या गुरुकुलम्, केरलम्

केo एम० राजन मीमांसक
अधिष्ठाता, वेदगुरूकुलम् एवं लेखराम कन्या गुरुकुलम्, केरलम्

आचार्या सरस्वती
प्रधानाचार्या, लेखराम कन्या गुरुकुलम् वेल्लीनेझी, केरलम्